{"_id":"e7f18dea9aba778e87a143a709822cef","slug":"protest-for-road-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस मार्ग की सड़क न बनाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस मार्ग की सड़क न बनाने पर हंगामा
hathras
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी 27 दिसंबर को धूमधाम से निकाला जाएगा। शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए यह जुलूस मधुगढ़ी से होते हुए अल्लाह बख्श मार्ग से भी निकलना है। शुक्रवार की सुबह जब जेसीबी से ऊबड़-खाबड़ रास्ते को समतल करने के लिए जेसीबी से खुदाई की गई तो स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बच्चे जेसीबी पर चढ़ गए और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामा की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व एसडीएम सदर केहरी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम द्वारा समझाए जाने के बाद दो घंटे बाद काम शुरू हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना था कि रास्ता समतल नहीं कराया जाए बल्कि यहां पर सड़क बनवाई जाए। बता दें कि मधुगढ़ी से मुरसान गेट गंदा कुआं तक एक साल से भी अधिक समय पहले यहां सीवर लाइन डाली गई थी। तब से लेकर आज तक सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं।
दो दिन पूर्व खुले मेनहॉल में एक युवती गिर गई, जो काफी प्रयासों के बाद स्थानीय लोगों ने बाहर निकाली। रात्रि में बिजली गुल होने पर तो यहां से गुजरने में और भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने डीएम के नाम एसडीएम सदर केहरी सिंह को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र ही सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
मांग करने वालों में मोहन लाल गोयला वाले, शंभू भाई, शानू भाई, सत्येंद्र शर्मा, विलायती चौधरी, गुलफाम, जहीर अहमद, बच्चू सिंह, अब्दुल हमीद,मनोज, जाहिद, सोनू, शबाब, कृष्ण मुरारी यादव, पूरन सिंह, तेज कुमार, ताज मोहम्मद, खालिद, मोनू, यशपाल सहित काफी लोग शामिल थे।