फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   protest at vikash Bhawan for deamand

मांगों व कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए विकास भवन में किया प्रदर्शन

Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
protest at vikash Bhawan for deamand
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले भर के ग्राम पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी ने विभिन्न मांगों व कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व एडीओ आईएसबी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विकास भवन परिसर में धरना कर प्रदर्शन किया। वहीं, डीपीआरओ द्वारा ज्ञापन न लिए जाने से पंचायत सचिवों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
इस दौरान विकास भवन परिसर में पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में शिथिलता बरतने पर कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि आज तक भुगतान संबंधी आईडी पासवर्ड सचिवों को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस कारण पंचायत सचिव दोषी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले से भुगतान किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि पंचायत सचिवालय से भुगतान होने के निर्देश दिए गए हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान डीसी द्वारा खुले मंच से कहा गया कि .6 फीसदी एसएलडब्लूएम के भुगतान पर देना होगा। इस कारण सचिवों को आईडी पासवर्ड नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार तीन साल से एक ही पटल पर कार्यरत लिपिकों का स्थानांतरण नहीं किया गया है, जबकि ग्राम पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत व एडीओ आईएसबी का स्थानांतरण किया गया है। पदाधिकारियों ने मांग की है कि डीपीआरओ मुख्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत नियुक्त डीसी को ब्लॉक स्तर पर स्वच्छ शोचालय एवं एसएलडब्लूएम की तकनीकी सलाह निर्माण के लिए तैनात किया जाए।
डीसी के द्वारा किए गए कार्य का सत्यापन पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत के माध्यम से कराया जाए। प्रदर्शन के दौरान निर्णय लिया गया कि तीन दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं हुई तो 12 सितंबर से विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर एडीओ पंचायत केके गौतम, दिनेश सिंघल, फूल सिंह, प्रकाश चंद्र, कुलदीप, राम किशन बाबा, विश्वमित्र, ईश्वर चंद, निहारिका, पूजा, अमरीश अग्रवाल, देवेंद्र गौतम, रीता सिंह, उमलेश यादव, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed