{"_id":"6454070a21889d0d7a0db8f7","slug":"protest-against-lathicharge-on-wrestlers-hathras-news-c-2-1-109022-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पहलवानों पर लाठीचार्ज के विरोध में आई किसान यूनियन, किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पहलवानों पर लाठीचार्ज के विरोध में आई किसान यूनियन, किया धरना-प्रदर्शन
Fri, 05 May 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 05 May 2023 12:57 AM IST
सार
किसान यूनियन ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण को लेकर धरना दे रहे पहलवानों पर इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। किसान संगठनों ने पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
बिसावर में पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए बैठक करते किसान संगठन के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंतर-मंतर पर पहलवानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को कस्बा बिसावर के पैंठ बाजार में धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण को लेकर धरना दे रहे पहलवानों पर इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। किसान संगठनों ने पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष उदयपाल सिंह और युवा जिलाध्यक्ष बॉबी सिंह ने बताया कि आगे की रणनीति के लिए सात मई को नगला छत्ती स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बैठक होगी। जीवनलाल पहलवान, नारायण सिंह, चंद्रेश चौधरी, श्यामवीर सिंह फौजदार, रामेश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, हरिवंश सिंह, अर्जुन सिंह, रोहताश सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन