{"_id":"69597cd2f160e17a1e0cd6da","slug":"protest-against-encroachment-on-the-ground-hathras-news-c-63-1-sali1025-104205-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैदान पर अतिक्रमण के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैदान पर अतिक्रमण के विरोध में किया प्रदर्शन
Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल में बने क्रिकेट के मैदान पर अतिक्रमण से खिलाड़ी परेशान हैं। खिलाड़ियों का आरोप है कि मैदान में अवैध रूप से टैक्सी व टेंपो स्टैंड बनाकर वसूली की जा रही है, जिससे युवाओं को खेलने में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है। नाराज खिलाड़ियों ने इस स्टैंड को हटवाने के लिए शनिवार को प्रदर्शन भी किया।
खिलाड़ी सुहेल, अखिल, देवा और प्रखर का कहना है कि खेलने के दौरान मैदान में गेंद रोकने की कोशिश में खिलाड़ी वहां खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं, जिससे वे घायल हो जाते हैं। खिलाड़ियों ने नगर पालिका के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शनिवार को फिर खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी से मैदान से अवैध वाहन स्टैंड को तत्काल हटवाने की मांग की।
शिकायत करने वालों में विकास कुमार, अतीक अंसारी, बिलाल कुरैशी, शाहिद अंसारी, अल्केल कुरैशी, सकलेन कुरैशी, आदिल कुरैशी, लव यादव, सुमित कुमार, छोटू कुरैशी, लालू ठाकुर आदि खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने बताया कि इस स्थान पर किसी भी प्रकार का टैक्सी या वाहन स्टैंड बनाने की नगर पालिका से कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह पूर्णतः अवैध है। कई बार मैदान से अतिक्रमण हटवाया गया है, लेकिन लोग मनमानी करते हुए दोबारा अतिक्रमण कर लेते हैं। जल्द ही सख्त कार्रवाई कर इस अवैध वाहन स्टैंड को यहां से हटाया जाएगा।