फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Production reduced in sound of Corona demand for Rang-Gulal increased

Hathras News: चीन में कोरोना की आहट से कम किया था उत्पादन, अब बढ़ी रंग-गुलाल डिमांड, महंगा बिक रहा माल

Thu, 23 Feb 2023 10:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

जनवरी में चीन में एक बार फिर कोरोना की आहट होने के कारण रंग-गुलाल कारोबारी सहम गए। कारोबारियों को यह डर सता रहा था कि फिर से कहीं माल बच न जाए। इसलिए कारोबारियों ने रंग व गुलाल का उत्पादन कम किया। 

विज्ञापन
Production reduced in sound of Corona demand for Rang-Gulal increased
गुलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले माह चीन में कोरोना की आहट का असर हाथरस के रंग-गुलाल कारोबार पर पड़ा। उद्यमियों ने रंग-गुलाल पर्याप्त मात्रा में तैयार नहीं किया। होली नजदीक आते ही रंग-गुलाल की एकाएक मांग बढ़ गई है। ऐसे में कारोबारियों के पास माल कम पड़ गया है।

विज्ञापन


जिले में रंग और गुलाल का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। जिले में 20 से ज्यादा रंग-गुलाल बनाने के कारखाने हैं, जहां करीब 25 करोड़ सालाना टर्नओवर का कारोबार किया जाता है। कोरोना के चलते बीते दो साल कारोबार पहले ही काफी धीमा पड़ गया था। वहीं, पिछले माह जनवरी में चीन में एक बार फिर कोरोना की आहट होने के कारण रंग-गुलाल कारोबारी सहम गए। कारोबारियों को यह डर सता रहा था कि फिर से कहीं माल बच न जाए। इसलिए कारोबारियों ने रंग व गुलाल का उत्पादन कम किया। 
विज्ञापन


देश में कोरोना का प्रभाव खत्म होने और होली नजदीक आते ही बाजार में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में रंग-गुलाल की जमकर मांग की जा रही है। जिले की फैक्टरियों में काफी आर्डर आने शुरू हो गए हैं। हालांकि ऑर्डर के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका असर खुदरा बाजार पर भी दिखने लगा है। बाजार में रंग-गुलाल कम बिक रहा है। कुछ दुकानदार इसका फायदा उठाते हुए बढ़े हुए दाम पर रंग-गुलाल बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी माह में चीन में कोरोना ने दस्तक दे दी। ऐसा लगा कि फिर से कोरोना भारत में न फैल जाए। इसलिए इस बार माल कम तैयार किया गया है। अब माल की डिमांड काफी हो गई है। ऐसे में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। - कृष्णा गर्ग, गुलाल उद्यमी

कोरोना के चलते बीते दो साल से रंग गुलाल की बिक्री प्रभावित हो रही थी। जनवरी माह चीन में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी तो कारोबार पर असर पड़ना शुरू हो गया था। ऐसे में रंग-गुलाल कम तैयार किया गया। अब अचानक डिमांड बढ़ गई है। - देवेंद्र गोयल, रंग उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed