फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   process of selection of BJP district president is in the last round

Hathras News: भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में, दिल्ली-लखनऊ दौड़ लगा रहे दावेदार

Mon, 24 Jul 2023 10:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 10:33 PM IST
सार

हाथरस जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के दो कार्यकाल पूरे हो चुके हैं। 28 जुलाई 2018 को उन्हें पहली बार जिलाध्यक्ष की कमान मिली थी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए 27 नवंबर 2019 को फिर यह जिम्मेदारी सौंप दी। दूसरा कार्यकाल समाप्त होने पर गौरव आर्य ने पार्टी नेतृत्व को कार्यकाल समाप्ति की सूचना दी। 

विज्ञापन
process of selection of BJP district president is in the last round
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हाथरस जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। कुछ दिन पूर्व पार्टी के पर्यवेक्षक व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के बारे में जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों व पूर्व पदाधिकारियों से गुप्तगू कर चुके हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई दावेदारों के नामों की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावेदार भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के दो कार्यकाल पूरे हो चुके हैं। 28 जुलाई 2018 को उन्हें पहली बार जिलाध्यक्ष की कमान मिली थी। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए 27 नवंबर 2019 को फिर यह जिम्मेदारी सौंप दी। दूसरा कार्यकाल समाप्त होने पर गौरव आर्य ने पार्टी नेतृत्व को कार्यकाल समाप्ति की सूचना दी। 
विज्ञापन


अब संगठन की ओर से जिला स्तर पर नए सिरे से कमेटी के गठन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत तक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। बृज क्षेत्र में जातिगत आंकड़ों को लेकर जिलाध्यक्ष का नाम तय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। इन नामों में पूर्व जनप्रतिनिधियों का नाम सुर्खियों में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed