{"_id":"5d1cf9338ebc3e3c751f5d2f","slug":"printed-on-the-warehouse-caught-two-and-a-half-quintals-of-plastic-bribe-sadabad-news-ali207447481","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम पर छापा मारकर पकड़ा ढाई क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम पर छापा मारकर पकड़ा ढाई क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा
विज्ञापन
नो प्लास्टिक डे पर सादाबाद में नपं और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
गोदाम पर छापा मारकर पकड़ा ढाई क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। बुधवार को नो प्लास्टिक डे पर नगर पंचायत और प्रशासन ने प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के मुरसान रोड पर एसआर शीतगृह के पास स्थित एक गोदाम पर ईओ लल्लनराम यादव, तहसीलदार टीपी सिंह, सीओ योगेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त रूप से छापा मारा। छापे के दौरान गोदाम से करीब ढाई क्विंटल प्लास्टिक के गिलास, कटोरी, दोना आदि प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।
यह कार्रवाई पूरे गोपनीय तरीके से की गई। ईओ लल्लनराम यादव तहसीलदार टीपी सिंह को साथ लेकर गोदाम पर पहुंचे, उसके बाद वहां नगर पंचायत कर्मियों को बुलाया गया। थोड़ी देर बाद सीओ योगेश कुमार भी पहुंच गए। अधिकारियों ने गोदाम को खुलवाया तो अंदर का हाल देखकर अधिकारी भौच्चके रह गए। शासन द्वारा प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाबजूद भी गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक के गिलास, दोना, कटोरी आदि के कार्टून रखे हुए थे। इन सभी कार्टूनों को बाहर निकलवाकर अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में जब्त कराया। नगर पंचायत के सात ट्रैक्टरों के जरिए इस जब्त प्लास्टिक सामग्री को पहले कोतवाली ले जाया गया, फिर वहां से नगर पंचायत के दफ्तर पर ले जाया गया।
इधर, पूरे बाजार में गोदाम पर छापा पडने से खलबली मच गई। टीम कहीं बाजार में न पहुंच जाए, इससे पहले ही बाजार से भी पॉलीथिन व प्लास्टिक सामग्री गायब हो गई। गौरतलब हो कि पहले भी कई बार नगर पंचायत की टीम ने पॉलीथिन व प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया था, लेकिन उसे आश्तीत सफलता नहीं मिल पा रही थी। कार्रवाई के दौरान शैलेंद्र वार्ष्णेय व अन्य लोग मौजूद रहे। ईओ लल्लनराम यादव ने बताया कि गोदाम से मिली प्रतिबंधित सामग्री को जब्त कर लिया गया है, नियमानुसार 25 हजार के जुर्माने की भी कार्रवाई की गई है। ईओ ने बताया कि जल्द ही फिर से बड़ी कार्रवाई की जाएगी। पॉलीथिन व प्लास्टिक की बिक्री को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। कार्रवाई की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।