{"_id":"6a3994508c6a98a44008cffc","slug":"principal-secretary-gets-tough-on-road-safety-issues-directives-for-highway-improvements-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102098-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुए प्रमुख सचिव, हाईवे सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुए प्रमुख सचिव, हाईवे सुधार के दिए निर्देश
विज्ञापन
पीडब्लूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान व सेतु निगम के एमडी से वार्ता करते सादाबाद विधायक गुड्डू चौध
- फोटो : samvad
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर पर सख्ती शुरू हो गई है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख सचिव अजय चौहान और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने सादाबाद विधायक कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक के दौरान विधायक प्रदीप चौधरी ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और हाईवे के प्रमुख जंक्शनों पर आवश्यक सुधार कार्यों का मुद्दा उठाया। इस पर प्रमुख सचिव अजय चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित टी एवं वाई जंक्शनों का तकनीकी मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर संकेतक, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, रंबल स्ट्रिप, सर्विस रोड और अन्य सुरक्षा उपाय शीघ्र लागू किए जाएं, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।
विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से हाईवे के विभिन्न जंक्शनों पर सुधार कार्यों की मांग कर रही थी। अब शासन स्तर पर संज्ञान लेने के बाद दुर्घटना रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विभागीय जेई सुरेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष राजेश चौधरी, अजय चौधरी, मनोज चौधरी ताजपुर, सुभाषचंद्र बंशी आदि मौजूद रहे।