{"_id":"602573788ebc3ee90162c100","slug":"priest-molesting-people-who-came-in-temple-shaphu-news-ali2560128143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर श्रद्धालुओं से अभद्रता करता है पुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर श्रद्धालुओं से अभद्रता करता है पुजारी
विज्ञापन
पुजारी को हटाने के लिए एसएसआई से मिलते मंदिर कमेटी के सदस्य व ग्रामीण।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कस्बे के हनुमान टीला स्थित हनुमान मंदिर का पुजारी शराब पीकर श्रद्धालुओं से अभद्रता करता है। रोकने-टोकने पर वह लोगों से मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। इससे तंग आकर बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ कोतवाली में एसएसआई विजेंद्र सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पुजारी को मंदिर से हटाने की की।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को पुजारी ने एक युवक एवं युवती को अपने कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब पास के स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसका पता चला तो वहां पर भीड़ इकट्ठी हो गई। युवक एवं युवती किसी तरह वहां से बच निकले। इसकी भनक लगते ही मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने पुजारी को मंदिर से चले जाने के लिए कहा लेकिन पुजारी वहां से जाने के लिए तैयार नहीं था। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कोतवाली में इसकी शिकायत की। इस पर एसएसआई ने पुजारी को फटकार लगाई और मंदिर खाली करने को कहा। पुलिस के डर से पुजारी मंदिर छोड़कर चला गया। शिकायत करने वालों में प्रमोद वार्ष्णेय, ललित साह, विनोद वार्ष्णेय, देवा लाला, जीतू गुप्ता आदि थे।