{"_id":"63c6afbe44f9dc5c48310944","slug":"prices-of-green-vegetables-half-in-winter-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: सर्दी में हरी सब्जियों के दाम हुए आधे, जेब कम होगी हल्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: सर्दी में हरी सब्जियों के दाम हुए आधे, जेब कम होगी हल्की
Tue, 17 Jan 2023 07:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:55 PM IST
सार
बाजार में सीजन की सब्जियों की आवक अधिक हो रही है, जबकि उनकी खपत कम है। इस कारण सब्जियों के दाम आधे हो गए हैं।
विज्ञापन
बाजार में बिकतीं हरी सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दियों में पैदावार बढ़ने से सब्जियों के दामों में कमी देखने को मिल रही है। बाजार में सीजन की सब्जियों की आवक अधिक हो रही है, जबकि उनकी खपत कम है। इस कारण सब्जियों के दाम आधे हो गए हैं। हालांकि सहालग में दुकानदार रेट बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
बेमौसम हुई बारिश से सब्जियों की फसल काफी प्रभावित हुई थी। इस कारण सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए थे। इस कारण सब्जियां खरीदने में आमजन को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही थी। अब सर्दी के सीजन में बाजार में आई हरी सब्जियों के दाम 50 प्रतिशत तक गिर गए हैं। इस कारण लोगों को सब्जी खरीदने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन
ये हैं हरी सब्जियों के प्रति किलो दाम
टमाटर 15 रुपये, अरदक 80, गाजर 15, मूली 10, प्याज 25, गोभी 20 रुपये, बैंगन 30 रुपये, मैथी 30 रुपये, आलू 12 रुपये, काशीफल 20, मिर्च 40, धनिया 25, लहसुन 40, शिमला मिर्च 40, सेंगरी 60 रुपये, लौकी 20 रुपये, बंदगोभी 15 रुपये, बथुआ 15 रुपये, नीबू 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
इन दिनों सीजन की हरी सब्जियों की आवक अधिक हो रही है। इस कारण सब्जियों के रेट आधे हो गए हैं। सहालग में खपत बढ़ने से दामों में उछाल आ सकता है। -सोवरन सिंह, सब्जी विक्रेता
हरी सब्जियों के दाम में गिरावट आने से काफी राहत मिल रही है। मटर, टमाटर और गाजर आदि सब्जियों के दाम गिरने से खरीदने में आसानी हो रही है। -सर्वेश रावत, ग्राहक