{"_id":"6aeb8da712772bde9b0c24f0","slug":"pressure-cookers-were-being-sold-using-wrappers-of-renowned-companies-hathras-news-c-63-1-sali1025-106056-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नामी कंपनियों के रैपर लगाकर बेच रहे थे प्रेशर कुकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नामी कंपनियों के रैपर लगाकर बेच रहे थे प्रेशर कुकर
Thu, 05 Nov 2026 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज में मैसर्स ऊषा कंपनी के इलेक्ट्रिक कैटल, मैसर्स टीटीके प्रेस्टिज कंपनी के प्रेशर कुकर की नकली रैपर लगाकर बिक्री की शिकायत पर मंगलवार को कंपनी की टीम यहां पहुंची। टीम ने पुलिस के साथ व्यापारी की दुकान पर छापा मारा।
टीम ने कारोबारी के यहां से काफी माल भी बरामद किया। कंपनी के जांच अधिकारी ने कोतवाली में आरोपी व्यापारी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट व ट्रेडमार्क अधिकारों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
स्पीच सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि दोनों कंपनियों को जानकारी मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र में एक विक्रेता द्वारा मैसर्स ऊषा कंपनी के इलेक्ट्रिक कैटल एवं मैसर्स टीटी के प्रेस्टिज लिमिटेड कंपनी के प्रेशर कुकर नकली रैपर लगाकर धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इससे न केवल कंपनियों की छवि खराब हो रही थी, बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मौके पर व्यापारी सुशील कुमार माहेश्वरी मौजूद मिले। इस दौरान दुकान की जांच करने पर नकली ऊषा इलेक्ट्रिक कैटल के 32 नग एवं प्रेस्टिज लिमिटेड कंपनी के 43 नग प्रेशर कुकर बरामद हुए। माल को बरामद कर अधिकारी अपने साथ कोतवाली ले गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।