फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Prepared fake land documents, threatened to assault

Hathras News: जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए, मारपीट कर दी धमकी

Thu, 09 Jan 2025 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 09 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Prepared fake land documents, threatened to assault
गांव लालगढ़ी निवासी सत्यवती देवी पत्नी डोरीलाल गौतम ने जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और मारपीट कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके पति शराब का सेवन करते हैं। चार जनवरी को सुबह करीब 10 बजे बरेली के दो लोग अपने साथ अन्य दो लोगों को लेकर आए और उनके पति को बहला-फुसलाकर ले गए। यह दोनों पूर्व में गांव नगला परसू में निवास करते थे। इन लोगों ने उनके पति को तहसील ले जाकर उनकी पुश्तैनी संपत्ति का फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रजिस्टर्ड करा लिया। बैनामा में दिए गए चेक उसके पति को नही दिए। इन लोगों ने उनके पति से एक साजिश के तहत धोखाधड़ी कर एक कूटरचित दस्तावेज बिना किसी प्रतिफल के रजिस्टर्ड करा लिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर वह तहसील सादाबाद पर अन्य हिस्सेदारों के साथ आईं। वह नकल लेने के बाद जब सात जनवरी को वापस गांव जा रही थीं तो शाम करीब पांच बजे इनमें से दो लोगों ने उन्हें व अन्य सह खातेदारों को दबंगई से रोक लिया और गाली-गलौज व मारपीट की। धमकी दी कि कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed