फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparations before the election code of conduct being fast

आचार संहिता लगने से पहले चुनाव की तैयारियां तेज

Sun, 01 Jan 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 01 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations before the election code of conduct being fast
मतदाता
प्रशासनिक गलियारों में विधानसभा चुनाव की तैयारियाें की हलचल बढ़ती जा रही है। तीन जनवरी को चुनाव आयोग की एक टीम सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ अहम बैठक करने जा रही है। बताते हैं कि इस बैठक के बाद ही चुनाव अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन


यही वजह है कि अलीगढ़ के कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा ने आचार संहिता से पहले चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने के लिए मंडल के चारों जिलों के डीएम और एसपी को अलीगढ़ तलब कर लिया। कमिश्नर ने अब तक की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि आचार संहिता से पहले ही चुनावी होमवर्क पूरा कर लिया जाए, ताकि अधिसूचना के तत्काल बाद से ही आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराया जा सके।
विज्ञापन


जिले से डीएम अविनाशकृष्ण सिंह और एसपी दिलीप कुमार ने इस बैठक में हिस्सा लिया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि जिले में आचार संहिता के अनुपालन के लिए टीमें गठित की जा चुकी हैं, जोकि अधिसूचना जारी होते ही अपना काम शुरू कर देंगी। सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर उन्हें हिदायत दी जा चुकी है कि वह आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर जिले में लगी चुनाव प्रचार सामग्री को तत्काल हटवा दें, अन्यथा प्रशासन खुद इस सामग्री को हटवा देगा और इसका खर्चा भी उनसे वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि 12 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इसे तय समय पर जनसाधारण के लिए प्रकाशित कर दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि जिले में चुनाव के मद्देनजर शातिर और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है और वांछितों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

जिन जगहों पर चुनाव में गड़बड़ी की संभावना है, वहां की स्थिति पर पैनी नजर रखने के लिए प्रशासन और पुलिस के अफसरों की टीमें भी बना दी गई हैं, जोकि नियमित रूप से वहां भ्रमण करके स्थिति पर नजर रखेंगी। कमिश्नर ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और बल्नेरेवल बूथों के सुरक्षा इंतजामों पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए।

वहीं डीएम ने चुनाव में जिले की सीमाओं की निगरानी के लिए भी टीमें बनाई हैं। स्थायी निगरानी टीम में विधानसभा क्षेत्र हाथरस में स्थायी निगरानी चौकी हनुमान चौकी अलीगढ़ बार्डर पर वीरेंद्र कुमार एडीओ (पंचायत) सासनी, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में केशोपुर ग्राम एटा बॉर्डर पर ओमप्रकाश एडीओ पंचायत हाथरस, टुकसान ग्राम अलीगढ़ बॉडर पर रमेश कुमार शर्मा एडीओ (पंचायत) हाथरस, बसगोई ग्राम अलीगढ़ बार्डर पर उमेश चंद्र शर्मा एडीओ (कृषि) सासनी को टीम इंचार्ज बनाया गया है।

 सादाबाद में गोविंदपुर चौकी आगरा बॉर्डर पर धनपाल सिंह एडीओ (आईएसबी) सहपऊ, बिसावर चौकी मथुरा बॉर्डर पर भगवान सिंह एडीओ (पंचायत) सादाबाद, मानिकपुर चौकी एटा बॉर्डर पर प्रताप सिंह, एडीओ (आईएसबी) सादाबाद, कंचना फाटक मथुरा बॉर्डर पर वीके शर्मा एडीओ सादाबाद, सिकंदराराऊ में अगसौली चौराहा पर लाल सिंह एडीओ (कृषि) सिकंदराराऊ, भेंकुरी चौराहे पर धीरेंद्र सिंह एडीओ (पंचायत), रतिभानपुर पर वीरपाल सिंह एडीओ (कृषि) हसायन, हुसैनपुर पर जगदीश प्रसाद गुप्ता एडीओ (सहकारिता) हसायन को रखा गया है। इन सभी के साथ संबंधित थाने के चार पुलिस कर्मी भी टीम में रहेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed