{"_id":"662bfea90ea5b570bd03a107","slug":"preparation-to-give-funds-for-uniforms-and-shoes-and-socks-hathras-news-c-56-1-hts1001-114241-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के लिए धनराशि देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के लिए धनराशि देने की तैयारी
Sat, 27 Apr 2024 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि समय से उपलब्ध कराने की विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन ने विभाग से जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की जानकारी मांगी है। नव प्रवेशित बच्चों के अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने और उन्हें बैंक से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1236 विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। विभाग इन विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा, विद्यालय में ही मध्याह्न भोजन से लेकर यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के लिए 1200 रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराता है। यह राशि विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। पिछले सत्र में करीब एक लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई थी।
अब विभाग ने नए सत्र में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के लिए धनराशि देने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षकों को प्रत्येक विद्यार्थी की प्रोन्नति को सत्यापित करना होगा। नव प्रवेशित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा व विद्यार्थियों व अभिभावकों दोनों का आधार प्रमाणित किया जाएगा। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि नव प्रवेशित बच्चों के अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने व उन्हें बैंक खाते से लिंक कराने के लिए कहा गया है।