हाथरस में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मोबाइल की तरह ही अब बिजली के लिए भी रिचार्ज कराना पड़ेगा। बिजली विभाग बिजली की फिजूलखर्ची को रोकने के लिए शहर में प्रीपेड मीटर लगवाएगा। प्रीपेड मीटर लगाने के लिए विभाग में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, विभाग द्वारा पहले इन मीटरों को सरकारी दफ्तरों में लगाया जाएगा, उसके बाद घरेलू उपभोक्ताओं को इन मीटरों की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकारी दफ्तरों में अक्सर कर्मचारी लाइट पंखे चालू छोड़कर चले जाते हैं। इससे बिजली की बर्बादी होती है। इसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। शहर के सरकारी स्कूलों से लेकर सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों में प्रीपेड मीटर लगाए जाने की योजना है। प्रीपेड मीटर लगवाने के साथ ही उपभोक्ता के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किए जाएंगे। रिचार्ज खत्म होने से पहले ही मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। रिचार्ज खत्म होने पर कुछ दिन का ग्रेस पीरियड मिलेगा। इस अवधि में उपभोक्ता को रिचार्ज कराना पड़ेगा। इस दौरान मीटर बीप की आवाज करेगा और रिचार्ज करने के लिए सूचना मिलती रहेगी। ऐसे में उपभोक्ता भी बिजली खर्च करने में सावधानी बरतेंगे और जरूरत के अनुसार ही बिजली का उपभोग करेंगे। अक्सर उपभोक्ताआें की शिकायतें मीटर तेज चलने और बिल अधिक आने की रहती है, यह समस्या भी प्रीपेड मीटर लगने से लगभग समाप्त हो जाएगी। उपभोक्ता मीटर में भी ये देख सकेगा कि कितना बैंलेंस बचा है।