{"_id":"5f4e83188ebc3e547a7fa1ef","slug":"pregnant-women-killed-for-dowry-sadabad-news-ali242681785","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव राजनगर में सोमवार की रात एक गर्भवती महिला की हत्या हो गई। शव को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां मृतक महिला के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना के संबंध में ग्राम वहोटा थाना गंजडुंडवारा कासगंज निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह ने कोतवाली में लोकेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह, नागेंद्र पुत्र महावीर सिंह, प्रीति पत्नी नागेंद्र सिंह और चचिया ससुर रामबाबू और सास निवासी गांव राजनगर सादाबाद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी अंशु की शादी 20 जून 2018 को लोकेंद्र प्रताप सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव राजनगर सादाबाद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली पक्ष उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और बेटी को प्रताड़ित करने लगे। एक माह पहले जब उसकी बेटी उनके घर आई थी, तब उसने बताया था कि उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है।
ससुराल वालों का कहना था कि पांच लाख रुपये लेकर आओ तभी घर आना। जब उसकी बेटी घर पर थी, तब उसने बताया कि लोकेंद्र सिंह के चाचा रामबाबू उसके पति को उकसाते हैं। बेटी ने बताया था कि यह लोग उसके साथ कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। मंगलवार की सुबह करीब 4.45 बजे लगभग सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है, जब वह सादाबाद पहुंचे तो सादाबाद अस्पताल में बेटी का शव मिला। पिता ने बताया कि मेरी बेटी आठ माह की गर्भवती थी।