फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances

Hathras News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालीजनों पर पीटकर हत्या करने का आरोप

Sat, 04 Oct 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 02:15 AM IST
सार

भावना सात माह की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने बताया है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। 2 अक्तूबर रात को उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances
हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ नगर पंचायत के रामपुर में एक गर्भवती की 2 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विजय की 26 वर्षीय पत्नी भावना सात माह की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने बताया है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। 2 अक्तूबर रात को उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर सिकंदराराऊ के गांव जाऊ से उसके मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए ससुरालीजनों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed