{"_id":"605a3a8e8ebc3ef10744de43","slug":"pre-trial-meeting-before-lok-adalat-hathras-news-ali259396934","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत को लेकर हुई प्री ट्रायल बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत को लेकर हुई प्री ट्रायल बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के निर्देशानुसार 10 अप्रैल को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, परिसर में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण बीना चौधरी की अध्यक्षता में प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें बीमा कंपनी के अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद न्यायालय हाथरस में नोडल अधिकारी/अपर जनपद न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-1 योगेंद्र राम गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिए बैठक हुई। नोडल अधिकारी द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों से उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नियत किए गए वादों तथा न्यायालय द्वारा जारी नोटिस/सम्मन की तामील के संबंध में जानकारी ली गई।
नोडल अधिकारी द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पक्षकारों को अधिक से अधिक सम्मन नोटिस भेजने एवं वादों को नियत करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण को इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाए जाने में सहयोग प्रदान करने के संबंध में वार्ता की गई।