फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Prayers for the elimination of corona in alvida namaj

अलविदा की नमाज में की कोरोना के खात्मे की दुआ

Fri, 07 May 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Prayers for the elimination of corona in alvida namaj
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज इस बार भी घरों में अदा की गई। रोजेदारों ने अपने घरों में ही जुमे की नमाज अदा करके मुल्क में खुशहाली को कोरोना से निजात दिलाने की दुआ अल्लाह ताला से की।

रोजेदार डॉ. नूर मोहम्मद और इरफान मलिक ने बताया कि मुकद्दस रमजान में रोजेदार संक्रमण के इस दौर में घरों में रहकर इबादत कर रहे हैं। अलविदा की नमाज भी समाज के लोगों ने घरों पर रहकर ही अदा की। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। दो गज की दूरी बनाए रखें और मास्क पहनने के नियम का पालन करें। समय समय पर सैनिटाइजर से भी हाथ साफ करते रहें। यह वक्त कोरोना रूपी महामारी से एक साथ लड़ने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed