फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Power supply should be according to roster, recover dues fast

रोस्टर के अनुसार हो बिजली आपूर्ति, बकाया वसूली करें तेज

Sat, 03 Jul 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power supply should be according to roster, recover dues fast
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली महकमे के मुख्य अभियंता ने शनिवार को ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति की जाए। जहां लाइन जर्जर है या फिर ट्रांसफार्मर ओवरलोड है उन खामियों को दूर किया जाए। बिजली चोरी की सूचना मिलने पर तत्काल छापेमारी की जाए। अब विभागीय अधिकारी इस पर सोमवार से अमल करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते बीते कई महीनों से बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान नहीं चला है। इस कारण बिजली चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इससे विभाग को हर माह आर्थिक नुकसान हो रहा है। शनिवार को बिजली महकमे के मुख्य अभियंता मुकुल सिंघल ने बिजली अफसरों के साथ कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा की। दस हजार से ऊपर के बकायेदारों से बकाया जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। इसके अलावा शहर, देहात, कस्बा में लोगों को रोस्टर के हिसाब से बिजली की आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां जहां जर्जर लाइन व अन्य खामियां है। उन सब को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। मीटिंग के दौरान एसई जगतराम, एक्सईएन शहर सुभाष चंद्रा, एक्सईएन द्वितीय नरेंद्र कुमार, एसडीओ पवन वर्मा, के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा एक्सईएन शहर ने सभी अधीनस्थों के साथ कार्यालय में बैठक कर दिए निर्देश पर अमल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed