{"_id":"693fff63af3b111eb70f9dd2","slug":"power-station-failure-caused-power-outage-for-three-hours-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सासनी बिजलीघर में हुआ फॉल्ट, तीन घंटे बिजली रही ठप, लोगों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सासनी बिजलीघर में हुआ फॉल्ट, तीन घंटे बिजली रही ठप, लोगों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना
Mon, 15 Dec 2025 06:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:00 PM IST
सार
सासनी बिजली घर में फॉल्ट हो गया। जिससे बिजली गुल हो गई। सुबह बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरेलू काम चौपट पड़े रहे।
विज्ञापन
विद्युत मशीनों को ठीक करते इंजीनियर
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी बिजलीघर में 15 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे अचानक फॉल्ट होने से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक विद्युत कर्मियों ने फाॅल्ट को दूर किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
सुबह बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरेलू काम चौपट पड़े रहे। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से की, तब पता चला कि बिजलीघर में फॉल्ट की वजह से आपूर्ति ठप हुई है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी ने बताया कि सुबह बिजलीघर की मशीन में खराबी आ गई थी, जिसे समय रहते दूर कर लिया गया और आपूर्ति बहाल कर दी गई।