{"_id":"65186a5987e586052d0d9394","slug":"power-plant-surrounded-due-to-death-of-contract-worker-due-to-electric-shock-hathras-news-c-63-1-sali1025-678-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करंट से संविदाकर्मी की मौत, बिजलीघर को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करंट से संविदाकर्मी की मौत, बिजलीघर को घेरा
Sun, 01 Oct 2023 12:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:05 AM IST
सार
शुक्रवार की रात लगभग दो बजे सीसीबी के ट्रिप होने से पोल पर जम्पर जल गये। मशीन का शट डाऊन लेकर विनय पोल पर चढ़ गया। जैसे ही उसने जम्पर जोड़ने के तार लाइन में डाला, तभी लाइन में करंट आ गया और करंट के झटके से वह पोल से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
करंट से संविदा कर्मी की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
अल्लेपुर बिजलीघर पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे लाइन का जम्पर जोड़ने पोल पर चढ़ा संविदाकर्मी करंट लगने से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने बिजलीघर पर शव रखकर हंगामा किया। मृतक की पत्नी ने बिजली कर्मियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मरने वाला संविदाकर्मी विनय कुमार (25) अल्लेपुर निवासी नाहर सिंह का पुत्र था और बिजलीघर पर बतौर लाइनमैन संविदा पर कार्य कर रहा था। शुक्रवार की रात लगभग दो बजे सीसीबी के ट्रिप होने से पोल पर जम्पर जल गये। मशीन का शट डाऊन लेकर विनय पोल पर चढ़ गया। जैसे ही उसने जम्पर जोड़ने के तार लाइन में डाला, तभी लाइन में करंट आ गया और करंट के झटके से वह पोल से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
तत्काल उसे सीएचसी लाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दो घंटे चले हंगामे के बाद मृतक की पत्नी सत्या कुमार ने कोतवाली में दोषी बिजलीकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप है कि उनके पति लाइन पर काम कर रहे थे और बिजलीघर पर मौजूद कर्मियों ने लाइन चालू कर दी।
विज्ञापन
उधर बताया जा रहा है कि अल्लेपुर बिजलीघर की लाइन का एक तार सिकंदराराऊ फीडर की लाइन पर गिर गया था, जिसमें कंरट दौड़ रहा था, उससे अल्लेपुर बिजलीघर की लाइन में कंरट दौड़ गया और लाइन पर काम कर रहे विनय की मौत हो गई।