{"_id":"5cf2c6e4bdec22073d79ad2e","slug":"power-outages-angry-people-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कटौती से लोगों में गुस्सा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कटौती से लोगों में गुस्सा, किया प्रदर्शन
Sun, 02 Jun 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
शहर में चेकिंग करते विद्युतकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सरकार लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने की बात कह रही है। वहीं बिजली महकमा लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। शहर के हलवाई खाना में तीन दिन से बिजली संकट से जूझ रहे लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट गया। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे विभागीय अधिकारी अंजान बने रहे।
शहर वासियों को कभी दिन में कभी रात में बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी सप्लाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के हलवाई खाना में तीन दिन से बिजली की किल्लत चल रही है। कई बार लोगों ने बिजली अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। बिना बिजली के लोगों का गर्मी में हाल बेहाल है।
शनिवार को लोगों ने बिजली महकमे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मामले में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि रात को थोड़ा आपूर्ति प्रभावित हो गई थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया है। तीन दिन से कोई आपूर्ति प्रभावित नहीं है।