फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   power cutt

आंधी बारिश से फिर गहराया बिजली संकट

Thu, 11 Jul 2019 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
power cutt
आंधी बारिश से फिर गहराया बिजली संकट
विज्ञापन

देेहात में पूरी रात गायब रही बिजली, बिना बिजली के झेलीं परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुधवार को आई आंधी बारिश के बाद जिले के कई गांवों में बिजली संकट गहरा गया। शहर में देर रात बिजली सप्लाई सामान्य हुई तो देहात में पूरी रात बिजली गायब रही। गुरुवार की दोपहर को बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सरकार व बिजली अफसर भले ही लोगों को बेहतर सप्लाई देेने की बात कह रहे है, लेकिन हकीकत यह है कि जरा सी आंधी बारिश में जिले का बिजली सिस्टम फेल हो जाता है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। बुधवार की शाम को आई आंधी बारिश के दौरान शहर से देाहत तक बिजली बिजली गुल हो गई। शहर के गिजरौली, कांशीराम टाउनशिप, ओढ़पुरा, वाटर वर्क्स, प्रगतिपुरम, गिजरौली बिजलीघर आदि सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में देर रात बिजली चालू हो गई।
विज्ञापन

वहीं सलेमपुर, महौ, भोपतपुर, उघई, मुरसान, मेंडू आदि सबस्टेशनों की बिजली पूरी रात गुल रही। बिना बिजली के लोग चैन से नहीं सो सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। गुरुवार की दोपहर को बिजली चालू होने के लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को मीतई 220 केवीए सबस्टेशन से कोटा बिजलीघर जाने वाली लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण कई घंटे काफी इलाकों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed