{"_id":"577013004f1c1bc97379ab46","slug":"power-crisis-raging-on-residents-in-the-days-of-ramadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के दिनों में विद्युत संकट पर भड़के बाशिंदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के दिनों में विद्युत संकट पर भड़के बाशिंदे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
गली कौजडान मस्जिद के निकट विद्युत कटौती को लेकर नारेबाजी करते रोजेदार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। रमजान के मुकद्दस महीने में गहराए बिजली संकट से लोगों का सब्र जवाब दे रहा है। भूखे-प्यासे रहकर पांच वक्त की इबादत कर रहे रोजेदारों पर तो यह बिजली कटौती ज्यादा ही भारी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के रोजेदारों का हाल-बेहाल हो जाता है। खासकर सहरी और इफ्तार के वक्त में जब बिजली नहीं होती, तब एक-एक पल उन पर भारी पड़ता है। यही वजह है कि अब जिले भर में बिजली कटौती पर आम लोगों खासकर रोजेदारों का गुस्सा फूटने लगा है। रविवार को शहर के अलावा ज्यादातर कस्बों में भी बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन हुए। पुतले फूंके गए। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई और रमजान के दिनों को देखते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई गई।
शहर में सड़कों पर उतरे रोजेदार, प्रदर्शन
हाथरस। ताबड़तोड़ बिजली कटौती से गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर में गली कौजड़ान के निकट स्थित मस्जिद के पास विद्युत महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि महकमे ने सरकार के दावों की हवा निकाल दी है। रमजान में सरकार ने 20 घंटे बिजली देने का वायदा किया था, लेकिन यहां तो 10 घंटे बिजली भी बमुश्किल आ रही है। पूरी पूरी रात बिजली गुल रहने से रोजा रखने में काफी परेशानी आ रही है। इस मौके पर रफीक, जुबैर, चांद, निजामुद्दीन, नदीम, वसीम, फहीम, सद्दीक, कलुआ पहलवान, गुलजार, आशिक अली, चिराग, मुन्ना, दोला, बोना, दीपक आदि थे।
सहपऊ में भी रोजेदारों ने की नारेबाजी
सहपऊ। कस्बा में भी मस्जिद के निकट मुस्लिम समाज के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों का कहना था कि दिन हो या रात हर वक्त, कई-कई घंटे बिजली की कटौती हो रही है। विभागीय अधिकारी लखनऊ से बिजली काटे जाने का बहाना बना रहे हैं, जबकि शासन के आदेश हैं कि रमजान में 16 घंटे बिजली दी जाए, लेकिन इन आदेशों का महकमे द्वारा मखौल उड़ाया जा रहा है। इस मौके पर मोहम्मद दानिश, आसिफ अली, शकील अहमद, राजू खां, तालिब मोहम्मद, इकरार खान, अफसर अली आदि थे।
विज्ञापन
हसायन में फूटा बाशिंदों का गुस्सा
हसायन। कस्बा में भी बेतहाशा रूप से हो रही बिजली कटौती से गुस्साए मुस्लिम समाज के लोग व रोजेदारों ने विद्युत विभाग के खिलाफ भड़ास निकाली। मौहल्ला कोलियान में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि इससे अच्छी बिजली तो रमजान से पहले मिल रही थी, लेकिन रमजान में तो बिजली के हालात काफी बुरे हो गए हैं। दिन रात जमकर बिजली काटी जा रही है। सरकार के आदेशों की भी विद्युत विभाग को कोई परवाह नहीं है। इस मौके पर शफीक खां, जाकिर अली, शाहिदा बेगम, नूर, शबाना बेगम, नत्थू खां, सुल्तान खां आदि लोग शामिल थे।
सासनी में भी बिजली कटौती पर प्रदर्शन
सासनी। कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में भी रमजान के महीने में बिजली कटौती पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बिजली महकमे के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों का कहना था कि जब से रमजान का महीना शुरू हुआ है। तब से बिजली कटौती ज्यादा हो रही है। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के हाल-बेहाल है। हर घर में रोजेदार पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं। ऐसे में बिना बिजली के हाल-बेहाल हो जाता है। इबादत में भी खलल पैदा होता है। प्रदर्शन करने वालों में जाकिर, शमी अख्तर, साबिर अली, मोहम्मद रहीश, मुंत्याज, अकिल भाई, शमशाद, नौशाद, दिलशाद, भोला, सलाम, बबलू, सोएव, आसिफ, मुकीस, राहित, मुस्तवीन, निजाम, इरशाद, इरफान आदि शामिल थे।
सिकंदराराऊ में भी कटौती के विरोध में गरजे लोग
सिकंदराराऊ। रमजान के दौरान भरपूर बिजली के सरकार के दावे के बावजूद दिन में लगतार कटौती से नाराज लोगों ने नयागंज बाजार में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि तीन दिन से दिन में लगातार यह कहकर कटौती की जा रही है कि बकाया बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण कनेक्शन काटे जा रहे हैं। रात्रि में नौ बजे के पश्चात रात्रि 12 बजे तक बिजली काटी जा रही है। सुबह भी बिजली काटी जा रही है। कुल मिलाकर सात-आठ घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही। रोजेदारों का कहना है कि सरकार लगतार बिजली का आश्वासन दे रही है लेकिन स्थानीय कर्मचारी अपनी करनी से बाज नहीं आ रहे हैं।