फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Power crisis deepens in areas connected with the city's Pragathipuram substation

शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में गहराया बिजली संकट

Fri, 23 Aug 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens in areas connected with the city's Pragathipuram substation
केबल बक्सा में धमाका, गहराया बिजली संकट
विज्ञापन

ओढ़पुरा बिजली पर 33 केवीए के केबल बक्सा में हुआ धमाका
दोपहर से शाम तक रही बिजली गुल, लोगों ने झेलीं दिक्कतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के ओढ़पुरा बिजलीघर पर गुुरुवार की दोपहर को 33 हजार केवीए के केबल बक्सा में धमाका हो गया। इस कारण प्रगतिपुरम सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में दोपहर से शाम तक कई इलाकों में बिजली संकट गहराया गया। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
जन्माष्टमी पर्व पर विभागीय अधिकारी बेहतर सप्लाई देेने की कवायद में जुटे हुए हैं कि पूर्व संध्या पर गुरुवार की दोपहर को ओढपुरा सबस्टेशन पर 33 हजार केवीए के केबल बक्सा में धमाका हो गया। इसके साथ प्रगतिपुरम सबस्टेशन से जुड़े अलीगढ़ रोड, साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, लेबर कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली होने के साथ घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन गए।
विज्ञापन

कल कारखानों की मशीनें थम गईं। लोगों को उमसभरी गर्मी से दो चार होना पड़ा। लोग पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। शाम तक कर्मी केबल बक्सा की मरम्मत करने में जुटे रहे। इस मामले में जेई रितु कुमार शर्मा का कहना है कि केबल बक्सा मेें धमाका होने के कारण कुछ घंटे सप्लाई प्रभावित रही है, जिसे सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed