फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Potatoes from Sadabad will reach Nepal and Sri Lanka

निर्यात शुरू : नेपाल और श्रीलंका पहुंचेगा सादाबाद का आलू

Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Potatoes from Sadabad will reach Nepal and Sri Lanka
विदेश भेजने के लिए लोड किया गया आलू से भरा ट्रक।संवाद - फोटो : samvad
आलू उत्पादन के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सादाबाद क्षेत्र से पहली बार श्रीलंका के लिए आलू का निर्यात शुरू हो गया है। वहीं नेपाल के बुटवुल के लिए भी आलू भेजने की तैयारी है। क्षेत्र के कुरसंडा स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी ने ग्रेडिंग करने के बाद आलू की पहली खेप दो ट्रकों से मुंबई पोर्ट रवाना की है। जहां से कंटेनर के जरिये यह खेप श्रीलंका व नेपाल भेजी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा राशन श्रेणी के आलू के निर्यात की अनुमति दिए जाने के बाद ही यह संभव हो सका है। किसानों के लिए यह कदम बड़ी राहत भरा माना जा रहा है।
विज्ञापन


निर्यात के लिए विशेष गुणवत्ता वाले आलू का चयन किया गया। आकार, वजन और गुणवत्ता के आधार पर छंटाई कर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पैकेजिंग की गई। कंपनी ने किसानों से सीधे खरीदारी की, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हुई और किसानों को अपेक्षाकृत बेहतर मूल्य मिला।
विज्ञापन


निर्यात बढ़ाने की योजना

ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर राकेश चौधरी ने बताया कि सादाबाद क्षेत्र का आलू गुणवत्ता के लिहाज से बहुत बेहतर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग की संभावना पहले से ही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अनुमति के बाद कंपनी को श्रीलंका से ऑर्डर प्राप्त हुआ, जिसके तहत पहली खेप मुंबई पोर्ट के लिए भेजी गई है। नेपाल के लिए भी ट्रक लोड हो गए हैं। इन्हें भी जल्द रवाना किया जाएगा। आने वाले दिनों में निर्यात की मात्रा बढ़ाने की योजना है। उन्होंने बताया कि पहले तमिलनाडु के जरिये खेप भेजी जाती थी, लेकिन अब मुंबई के ब्रोकर्स सीधे मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने निर्यात को बड़ी राहत बताया

सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा है कि विदेशों में निर्यात शुरू होने से खरीद में तेजी आई है और कीमतों में सुधार की उम्मीद जगी है। इधर, आलू किसानों का भी मानना है कि यदि विदेशी बाजारों में मांग होती है तो उन्हें बेहतर मूल्य मिलेगा और उत्पादन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत होगा।

आलू का निर्यात शुरू हो गया है। सादाबाद से आलू विदेशों में भेजा जा रहा है। इसके लिए किसानों को अच्छी पैदावार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
-सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed