फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Potato crop submerged due to overflow of canal

Hathras News: रजबहा ओवरफ्लो होने से 90 बीघा आलू की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटी आफत, उड़े होश

Fri, 06 Feb 2026 01:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 01:13 PM IST
सार

रजबहा ओवरफ्लो होने से आलू की फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों पर आफत टूट पड़ी। किसानों ने अपने स्तर पर खेतों से पानी निकालने के प्रयास शुरू किए और जैसे-तैसे पानी निकाला जा सका।

विज्ञापन
Potato crop submerged due to overflow of canal
जुगसना रजबहा ओवरफ्लो होने से आलू के खेत में भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला भूरा के निकट 5 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे जुगसना रजबहा ओवरफ्लो हो गया, जिससे गांव के कई किसानों की करीब 90 बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान अपने-अपने खेतों पर पहुंचे और फसलों में भरा पानी देखा तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


शिवकुमार, भवप्रकाश सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, गंभीर सिंह, योगेश कुमार, राकेश कुमार, पप्पू सहित अन्य किसानों की खेतों में खड़ी आलू की फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि फसल में अधिक समय तक पानी भरा रहने से आलू जमीन के अंदर ही सड़ जाएगा, जिससे भारी आर्थिक नुकसान तय है। किसान शिवकुमार ने बताया कि हमारी पूरी मेहनत पानी में डूब गई है। अगर जल्द पानी पूरी तरह नहीं निकला तो आलू की फसल पूरी तरह खराब हो जाएगी। किसान भवप्रकाश सिंह ने बताया कि रजबहे की समय पर सफाई नहीं हुई, इसी वजह से वह ओवरफ्लो हुआ। फसल तैयार होने के समय यह नुकसान हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है।
विज्ञापन


किसानों ने अपने स्तर पर खेतों से पानी निकालने के प्रयास शुरू किए और जैसे-तैसे पानी निकाला जा सका। क्षेत्रीय लेखपाल संतोष ठेनुआं मौके पर पहुंचे और जलमग्न फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने फसल की क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से फसल में हुई क्षति का शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि लेखपाल को भेजकर नुकसान का सर्वे करा लिया गया है। इसकी रिपोर्ट सिंचाई विभाग को भेजकर किसानों की क्षतिपूर्ति कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed