{"_id":"605b85e08ebc3e8d3155ea5d","slug":"potato-chips-maker-and-fpo-must-have-sign-mou-hathras-news-ali259485996","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफपीओ व आलू चिप्स बनाने वालों के बीच कराएं एमओयू : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफपीओ व आलू चिप्स बनाने वालों के बीच कराएं एमओयू : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र देते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कलेक्ट्रेट सभागार में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्रत्येक एफपीओ की समीक्षा की। सभी एफपीओ से अपेक्षा की गई कि अपने-अपने एफपीओ में अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर व्यवसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई करें।
डीएम ने कहा कि इसके लिए जिले में उत्पादित विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पादों के आधार पर खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापना पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जनपद में कार्यरत आलू चिप्स बनाने वाले उद्योगों को आलू बाहर से मंगाना पड़ता है। एफपीओ के माध्यम से उद्योगों की मांग के अनुसार प्रजातियों का उत्पादन किया जाए।
इसके संबंध में उप कृषि निदेशक व जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के आलू चिप्स बनाने वाले उद्योग एवं एफपीओ के साथ-साथ उनकी मांग के अनुसार आलू उत्पादन कराने संबंधी रणनीति बनाई जाए। उनका आपस में एमओयू भी कराया जाए।