फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Potato blight disease outbreak, leaves turning black

Hathras News: आलू में झुलसा रोग का प्रकोप, काली पड़ीं पत्तियां

Sat, 03 Jan 2026 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Potato blight disease outbreak, leaves turning black
लगातार हो रहे घने कोहरे और धूप न निकलने से सादाबाद क्षेत्र के गांव कजरौठी सहित आसपास के गांवों में आलू की फसल पर झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके कारण आलू के पौधों की पत्तियां काली पड़ने लगी हैं, पौधों की बढ़वार भी रुक गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन


गांव कजरौठी के विकास देशवाल, साहूकार सिंह पहलवान, सोनवीर सिंह, दुर्गेंद्र, दिनेश सहित अनेक किसानों की आलू की सैकड़ों बीघा फसल इस रोग की चपेट में आ चुकी है। किसानों का कहना है कि समय रहते बताई गई दवाओं का छिड़काव करने के बावजूद रोग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। कई किसान बार-बार दवाओं का छिड़काव कर फसल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण रोग लगातार फैलता जा रहा है। किसानों के अनुसार यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

आलू किसानों ने बताया कि लगातार कोहरा और धूप न निकलने से नमी बढ़ जाती है, जिससे यह फफूंद जनित रोग तेजी से फैलता है। समय पर नियंत्रण न होने पर पूरी फसल नष्ट हो सकती है। कजरौठी के अलावा बिसावर, कुरसंडा आदि क्षेत्रों में भी यह रोग फसलों को अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुलसा के प्रमुख लक्षण

आलू के पौधे की पत्तियों पर काले या भूरे धब्बे बन रहे हैं, जो रूई जैसी फफूंद में बदल जाते हैं। पौधे पीले पड़कर मुरझाकर सूख रहे हैं। आलू पर गहरे भूरे या बैंगनी रंग के धब्बे पड़ रहे हैं और अंदर बदबू पैदा हो रही है। जिले में 52 हजार हेक्टेयर रकबे में आलू बोया गया है।


आलू की फसल पर अचानक झुलसा रोग आ गया है। कई बार दवा का छिड़काव किया गया, लेकिन मौसम खराब होने के कारण रोग पर काबू नहीं पाया जा सका। समाधान नहीं मिला तो नुकसान उठाना पड़ेगा। -श्यामसुंदर, किसान।


खेत में हरी-भरी फसल कुछ ही दिनों में प्रभावित हो गई। पत्तियां काली पड़ रही हैं और पौधे सूखने लगे हैं। दवाइयों पर काफी खर्च हो चुका है, फिर भी राहत नहीं मिल रही है। कृषि विभाग इसकी ओर ध्यान दे। -सोनवीर, किसान।


कोहरे और नमी से झुलसा रोग फैल रहा है। फसल की बढ़त रुक गई है, जिससे पैदावार घटने की आशंका है। कृषि विभाग तुरंत निरीक्षण कर सही मार्गदर्शन दे, ताकि फसल को बचाया जा सके। -दुर्गेंद्र, किसान।


रोग से बचाव के लिए यदि समय रहते कृषि विशेषज्ञों द्वारा सही दवा और तकनीक नहीं बताई गई तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। जिला प्रशासन और कृषि विभाग को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। -गजेंद्र, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed