फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Post mortem report of young man found in pond

Hathras: पोखर में मिले युवक की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मिले गुप्तांगों पर चोट के निशान, यह निकली मौत की वजह

Fri, 29 Dec 2023 03:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 03:21 AM IST
सार

सासनी क्षेत्र के गांव विघैपुर में एक शव पोखर में मिला था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की हत्या गला दबाकर की गई थी। युवक के गले व गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Post mortem report of young man found in pond
मृतक युवक गीतम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में कोतवाली सासनी क्षेत्र के विघैपुर निवासी गीतम सिंह की हत्या गला दबाकर की गई थी। आरोपियों ने हत्या कर शव को कपड़े में बांधकर फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गीतम के सिर पर दोनों तरफ चोट के निशान थे। गले व गुप्तांग पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव विघैपुर में 26 दिसंबर को एक शव पोखर में उतराता हुआ मिला था। शव कपड़े में लिपटा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान थे। शव की पहचान 21 वर्षीय गीतम सिंह निवासी विघैपुर कोतवाली सासनी के रूप में हुई थी। वह अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर चौक पला में किराये पर रहता था। मृतक के भाई सुंदर ने बताया कि गीतम पिछले 14 दिन से लापता था। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी। संदीप ने बताया था कि गीतम के गांव की ही एक महिला से संबंध थे। महिला भी अब अलीगढ़ के पला क्षेत्र में किराये पर रहती है। संदीप ने महिला, उसके पति व एक अन्य व्यक्ति पर उसके भाई की हत्या का आरोप गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गीतम की हत्या गला दबाकर की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार युवक के गले व गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे। सासनी कोतवाली प्रभारी केडी शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर गीतम की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed