{"_id":"69fa593780a86a753d03d5d5","slug":"possibility-of-rain-and-hailstorms-on-may-6-and-7-hathras-news-c-56-1-sali1016-148123-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छह-सात मई को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छह-सात मई को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
Wed, 06 May 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 06 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
बारिश का प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र ने हाथरस के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार छह और सात मई को जिले में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
केंद्र की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। यह सामान्य से करीब 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि हवा की गति छह से 14 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, जो सामान्य से अधिक है।
मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों से कहा गया है कि मक्का, उड़द और मूंग जैसी खड़ी फसलों में अभी सिंचाई का कार्य स्थगित रखें। गेहूं और अरहर जैसी तैयार फसलों की तत्काल कटाई कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें और तिरपाल या पॉलिथीन से ढंक दें। बारिश की संभावना के कारण कीटनाशकों का छिड़काव अभी न करें। आम के बागों में फलों को गिरने से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें, लेकिन तेज हवा के दौरान सावधानी बरतें।