फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Posing as a vigilance officer, asked for Rs 10,000 to stop electricity theft

Hathras News: विजिलेंस अधिकारी बनकर बिजली चोरी की कार्रवाई खत्म करने के लिए 10 हजार मांगे, ऑडियो प्रसारित

Mon, 18 Mar 2024 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 09:58 PM IST
सार

एक उपभोक्ता के पास फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति अपने आप को विजिलेंस मुख्यालय लखनऊ में तैनात होने की बात कहते हुए उपभोक्ता से कहता है कि आपके यहां बिजली चोरी पकड़ी गई थी। आपके खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद आप के दो से ढाई लाख रुपये लग जाएंगे। मामला खत्म करना चाहते तो इसके बदले में दस हजार रुपये ऑनलाइन डाल दीजिए।

विज्ञापन
Posing as a vigilance officer, asked for Rs 10,000 to stop electricity theft
ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बिजली चोरी की कार्रवाई खत्म किए जाने के नाम पर एक उपभोक्ता से 10 हजार रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है। पैसे मांगने वाला व्यक्ति खुद को विजिलेंस का अधिकारी बता रहा है। इस मामले का ऑडियो प्रसारित हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि लगातार हाथरस जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत अधिकारियों व विजिलेंस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते सप्ताह 14 मार्च को भी विजिलेंस के साथ विद्युत अधिकारियों ने शहर के तरफरा रोड व तरफरा में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कई उपभोक्ताओं को अवैध रूप से मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था। 
विज्ञापन


18 मार्च को तरफरा निवासी ऐसे ही एक उपभोक्ता के पास फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति अपने आप को विजिलेंस मुख्यालय लखनऊ में तैनात होने की बात कहते हुए उपभोक्ता से कहता है कि 14 मार्च को आपके यहां बिजली चोरी पकड़ी गई थी। आपके खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद आप के दो से ढाई लाख रुपये लग जाएंगे। अगर आप इस मामले को यहीं खत्म करना चाहते तो इसके बदले में दस हजार रुपये उनके एक जूनियर कर्मचारी के खाते में ऑनलाइन डाल दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं से अपील है कि अगर कोई भी उनसे पैसे की मांग करता है तो वह तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। यह सीधे-सीधे उपभोक्ताओं से ठगी करने का मामला प्रतीत होता है। -ललित राना, अवर अभियंता, विजिलेंस।

किसी उपभोक्ता से पैसे मांगे जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी उपभोक्ता से कोई भी व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।-अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत, शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed