फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Poor material manufacturing culvert potato laden tractor trolley overturned

Hathras News:घटिया सामग्री निर्माण से बैठी पुलिया, आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Sat, 04 Mar 2023 11:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:30 PM IST
सार

नगला गोपी के रहने वाले ट्रैक्टर चालक पवन आलू लदी टैक्टर-ट्रॉली लेकर पुलिया से गुजरे। ट्रॉली का पहिया गड्ढ़े में फंस गया। जोर लगाने पर पहिए का हिस्सा टूट गया और आलू से लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

विज्ञापन
Poor material manufacturing culvert potato laden tractor trolley overturned
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद मार्ग पर नाले का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया गया है। लोगों का आरोप है कि नाले का निर्माण मानकों के विपरीत किया गया है। घटिया सामग्री निर्माण कराने की वजह से पुलिया बैठ गई है। इससे जलभराव की समस्या फिर से उत्पन्न हो गई है। शनिवार को पुलिया पर आलू से लदी टैक्टर-ट्रॉली पलट गई। 
विज्ञापन


कस्बा मुरसान के सादाबाद मार्ग पर काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। पूर्व जिलाधिकारी के आदेश के बाद नगर पंचायत द्वारा जलनिकासी के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया था। लेकिन इस नाले से पानी की निकासी नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा मनमाने तरीके से घटिया सामग्री लगाकर नाले का निर्माण कराया है। 
विज्ञापन


नगला गोपी के रहने वाले ट्रैक्टर चालक पवन आलू लदी टैक्टर-ट्रॉली लेकर पुलिया से गुजरे। ट्रॉली का पहिया गड्ढ़े में फंस गया। जोर लगाने पर पहिए का हिस्सा टूट गया और आलू से लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed