{"_id":"6a1f3cb5c1963f781e084ae3","slug":"polytechnic-entrance-exam-begins-93-candidates-appear-hathras-news-c-56-1-hts1003-149438-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा शुरू, 93 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा शुरू, 93 परीक्षार्थी हुए शामिल
Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) द्वारा आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षाएं जिले में शुरू हो गई हैं। शहर के एक निजी परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित परीक्षा के पहले दिन तीन शिफ्टों में कुल 135 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 93 ने परीक्षा दी, जबकि 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया गया। केंद्र पर अभ्यर्थियों की पहचान, प्रवेश और ऑनलाइन परीक्षा की सभी प्रक्रियाएं प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुईं। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारु बनाने के लिए सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
जिला प्रशासन ने महामाया राजकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. सोनवीर सिंह को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे परीक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं नौ जून तक प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित होंगी। प्रत्येक शिफ्ट में 45 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
जिला नोडल अधिकारी व महामाया राजकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डाॅ. सोनवीर सिंह ने बताया कि पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक संचालित की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य किया गया है।