{"_id":"650a007d0cb294df350febab","slug":"policemen-occupy-the-waiting-room-of-city-station-hathras-news-c-56-1-mrt1060-4988-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिटी स्टेशन के प्रतीक्षालय में पुलिस वालों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिटी स्टेशन के प्रतीक्षालय में पुलिस वालों का कब्जा
Wed, 20 Sep 2023 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर नियमों को ताक पर रख महिला यात्रियों की सुविधा के लिए बने प्रतीक्षालय का प्रयोग पुलिस कर्मी आराम करने के लिए कर रहे हैं। मेले में अन्य जिलों से आए पुलिस कर्मियों ने प्रतीक्षालय पर कब्जा कर रखा है।
हाथरस सिटी स्टेशन पर उच्च श्रेणी व शयनयान श्रेणी के लिए महिला व पुरुष प्रतीक्षालय बने हैं, लेकिन इस समय प्रतीक्षालय का प्रयोग महिला यात्री नहीं, बल्कि पुरुष पुलिसकर्मी कर रहे हैं।
मेला श्रीदाऊजी महाराज में ड्यूटी देने आए पुलिसकर्मी महिला प्रतीक्षालय में आराम कर रहे हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर महिलाओं को रुकने के लिए पुरुष प्रतीक्षालय का सहारा लेना पड़ेगा। नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी वैध टिकट के पुलिस कर्मी प्रतीक्षालय में रुके हैं, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ इस पर चुप्पी साधे है। संवाद