फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Policeman body found hanging from a tree in Indore

Hathras News: पुलिस कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, इंदौर में पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
सार

गांव बिलारा निवासी अर्जुन सिंह के 36 वर्षीय बेटे अनुज सिंह की इंदौर पुलिस में नौकरी लगी थी। अनुज वर्तमान में डीआरपी लाइन की एमटी शाखा में तैनात थे और वर्ष 2016 से पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे था।

विज्ञापन
Policeman body found hanging from a tree in Indore
मृतक पुलिस कर्मी अनुज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंदौर के डीआरपी लाइन में तैनात एक पुलिस कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव 23 फरवरी को एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह 22 फरवरी से लापता थे। जानकारी मिलने पर सादाबाद के गांव बिलारा से उनके परिजन भी इंदौर पहुंच गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन 24 फरवरी को शव को साथ लेकर गांव में आ गए, जिससे कोहराम मच गया। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव बिलारा निवासी अर्जुन सिंह के 36 वर्षीय बेटे अनुज सिंह की इंदौर पुलिस में नौकरी लगी थी। अनुज वर्तमान में डीआरपी लाइन की एमटी शाखा में तैनात थे और वर्ष 2016 से पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे था। बताते हैं कि अनुज बीते 22 फरवरी से लापता थे।
विज्ञापन


इंदौर पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर विभिन्न ग्रुपों में पोस्ट भी वायरल की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उनका शव इंदौर में ही एक जंगल में पेड़ पर लटका मिला। अनुज अपनी पत्नी और बच्चों सहित पुलिस लाइन के शासकीय क्वार्टर में रह रहे थे, जबकि उनके माता-पिता व अन्य परिजन गांव में ही निवास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed