{"_id":"5ea9a6038ebc3e908f6861e7","slug":"police-van-accident-two-injured-sasni-news-ali2324911183","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित होकर पीआरवी की गाड़ी पलटी, दो आरक्षी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुलित होकर पीआरवी की गाड़ी पलटी, दो आरक्षी घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
हाईवे स्थित फौजी ढाबा के समीप यूपी 112 की गाड़ी एक बाइक को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में दो आरक्षी घायल हो गए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली पुलिस घायलों को लेकर कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
हाईवे स्थित ग्राम समामई के निकट चौदह नं भट्ठा पर बुधवार को यूपी-112 की गाड़ी खड़ी थी। अचानक किसी गांव में झगड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर आरक्षी गाड़ी लेकर घटनास्थल की ओर जा रहे थे। हाईवे पर फौजी ढाबा के निकट जैसे ही गाड़ी पहुंची एक बाइक चालक ने ओवरटेक किया। जिससे पीआरवी की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में गाड़ी में बैठे आरक्षी जसवंत व शाहिद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर ग्रामीण एवं आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

पुलिया से टकरा कर क्षतिग्रस्त यूपी 112 की गाड़ी। - फोटो : SASNI
विज्ञापन