फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police silent on illegal liquor... Team of women took to the streets with sticks

Hathras News: अवैध शराब पर पुलिस खामोश...लाठियां लेकर सड़क पर उतरी महिलाओं की फौज

Wed, 14 Aug 2024 03:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 14 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Police silent on illegal liquor... Team of women took to the streets with sticks
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस की खामोशी देख महिलाएं भड़क गईं। मंगलवार को हाथ में लाठियां लेकर निकलीं महिलाओं ने पुलिस और प्रशासनिक अमले को एक साफ संदेश दे दिया कि अगर वह लोग कार्रवाई नहीं करेंगे तो महिलाएं शराब माफियाओं को यहां रहने नहीं देंगी। गुस्साईं महिलाओं ने सीयलखेड़ा इलाके में सड़क को जामकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के सीयल खेड़ा इलाके में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मुहल्ले के लोग काफी समय से कर रहे थे। मगर पुुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब के अड्डों ने क्षेत्र का माहौल खराब कर दिया है। लोग शराब के लती बन रहे हैं। जब महिलाओं को लगा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो मंगलवार को महिलाएं इकट्ठा हुईं और हाथ में लाठी पकड़कर सड़क पर आ गईं। जाम लग गया। महिलाएं पूरे मुहल्ले में लाठियां लेकर घूमीं। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अमले तक सूचना पहुंची। अफसर दौड़े और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन


दौड़ पड़ीं पुलिस और आबकारी की टीमें, कई जगह मारे छापे
हाथरस। अवैध शराब के अड्डों को लेकर काफी समय से खामोश कोतवाली सदर और आबकारी विभाग की टीम महिलाओं के सड़क पर उतरते ही सक्रिय हो गई। कई जगह छापा मारा। पुलिस ने यहां से सीयल खेड़ा निवासी सूबेदार को दबोच लिया। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed