फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police sent the remains of the newborn for DNA test

नवजात के अवशेष को पुलिस ने डीएनए जांच के लिए भेजा

Tue, 04 Oct 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:46 AM IST
सार

मथुरा जीआरपी ने बच्चा चोरी के मामले का पिछले महीने पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी डॉ. प्रेम बिहारी, उसकी पत्नी दयावती सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही प्रेम बिहारी के बांके बिहारी अस्पताल व हाथरस जंक्शन के अस्पताल को सीज कर दिया था। नवजात के की खोपड़ी के अवशेष को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

विज्ञापन
Police sent the remains of the newborn for DNA test

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह के सरगना व उसके सहयोगी की निशानदेही पर बरामद किए गए नवजात शिशु के अवशेष का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहीं, अब उसके अवशेष को पुलिस ने डीएनए की जांच के लिए भेजा है।
मथुरा जीआरपी ने बच्चा चोरी के मामले का पिछले महीने पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी डॉ. प्रेम बिहारी, उसकी पत्नी दयावती सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही प्रेम बिहारी के बांके बिहारी अस्पताल व हाथरस जंक्शन के अस्पताल को सीज कर दिया था।
विज्ञापन

मथुरा जीआरपी के उप निरीक्षक ने कोतवाली हाथरस गेट में पिछले महीने 13 सितंबर को चोरी किए गए एक बच्चे की मौत हो जाने पर उसे दफना दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को मुख्य आरोपी प्रेम बिहारी व संतोष को रिमांड पर लेकर नवजात के अवशेष को मंडी के पीछे जंगल से गड्डा खोंदकर बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात के की खोपड़ी के अवशेष को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव सक्सेना ने बताया कि इस मामले की विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद नवजात के अवशेष को डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed