{"_id":"5d1e4fab8ebc3e3cb67b6574","slug":"police-searching-for-stone-pelting-accused-in-balapatti-hathras-news-ali207536226","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालापट्टी में पथराव के आरोपियों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालापट्टी में पथराव के आरोपियों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
पथराव के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिशें
कुछ लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में हुए पथराव के आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने रात्रि में कई लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह मोहल्ला बालापट्टी में सफाई कर्मी के साथ जुगनू और उसके दोनों भाई निवासी बाला पट्टी ने मारपीट की थी, जिसके बाद यहां पर दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ था। काफी देर तक पथराव होने से मोहल्ले के लोग घरों में कैद हो गए थे।
पुलिस ने मामले को मौके पर पहुंच शांत कराया तो दर्जनों महिला पुरुष सफाई कर्मियों के पक्ष में कोतवाली पहुंच गए थे, जिसके बाद पुलिस को जुगनू व उसके भाईयों के खिलाफ तहरीर दी गई। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि बालापट्टी में हुए विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।