{"_id":"5cdda444bdec220732262e99","slug":"police-recruitment-recruitment-2013-medical-pass-candidates-sought-death-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आरक्षी भर्ती 2013: मेडिकल पास अभ्यर्थियों ने मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आरक्षी भर्ती 2013: मेडिकल पास अभ्यर्थियों ने मांगी इच्छा मृत्यु
Thu, 16 May 2019 11:46 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 16 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के मेडिकल पास अभ्यर्थी इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती-2013 के मेडिकल पास अभ्यर्थियों ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को इच्छा मृत्यु के लिए आवेदन पत्र दिया है। पत्र के माध्यम से अभ्यर्थियों ने कहा है कि 11,786 अभ्यर्थियों को या तो नियुक्ति दी जाएं, अन्यथा सभी अभ्यर्थियों को इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए।
अभ्यर्थियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के 11,786 अभ्यर्थियों को 2013 से 2019 तक शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी शोषित और परेशान किया जा चुका है कि हमारा आत्म विश्वास समाप्त हो गया है। उनका कहना था कि सपा सरकार में 2013 में 41,610 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इन पदों पर लगभग 22 लाख अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के लिए बुलाया गया।
लिखित परीक्षा और अन्य चरणों की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से 55 हजार अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाकर परीक्षा पूर्ण कर 16 जुलाई को 38315 अभ्यर्थियों को चयन करके ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि सितंबर 2018 से अपै्रल 2019 तक इन नए और पूर्व से उपलब्ध चिकित्सा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों ने डीएम को एक पत्र सौंपते हुए कहा है कि हम सभी चिकित्सा परीक्षा में सफल 11786 शोषित व प्रताड़ित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति प्रदान की जाएं या हम सभी को इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए।