फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police recruitment candidates happy with age relaxation

Hathras News: आयु सीमा में छूट से पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों में खुशी

Thu, 08 Jan 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 08 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment candidates happy with age relaxation
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की विशेष छूट दी गई है। यह फैसला कांस्टेबल और उससे जुड़े समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 के लिए लागू होगा। स्थानीय युवाओं ने इसका स्वागत किया है, उन्हें इसका पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जल्द ही आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डन जैसे अहम पदों पर भर्ती होनी है।

नई व्यवस्था के अनुसार सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा को 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दिया गया है। वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है। इससे उन महिला अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी, जो कुछ सालों से भर्ती का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को भी इस फैसले का बड़ा लाभ मिलेगा। इन वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दी गई है, जबकि महिलाओं के लिए यह सीमा 30 वर्ष से बढ़ाकर 33 वर्ष कर दी गई है। अब पहले से ज्यादा उम्र के युवा भी यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






सरकार की ओर से यह भी साफ किया गया है कि आयु सीमा में छूट एक बार के लिए विशेष रूप से दी जा रही है। इसका लाभ सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगा। हम भी इसका पूरा फायदा ले सकेंगे।
-अनीता निवासी खोंड़ा हजारी, हाथरस।




ओवरएज की वजह से कई युवाओं ने आवेदन नहीं किया था, लेकिन शासन ने तीन वर्ष की आयु सीमा में छूट दी है। मैं भी बीते कई वर्षों से तैयारी कर रहा हूं। उम्मीद है कि इस बार जरूर कामयाब हो जाऊंगा।

-गुलशन कुमार निवासी अहियापुर कलां।




बहुत से युवाओं का पुलिस भर्ती में शामिल होने का सपना अधूरा रहने वाला था, लेकिन सरकार ने छूट देकर इसे पूरा करने की उम्मीद जगा दी है। अब इसका न सिर्फ लाभ लेंगे, बल्कि भर्ती भी होकर दिखाएंगे।
-अजीत कुमार निवासी गांव भोजपुरी खेतसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed