{"_id":"63a86a7de5f63c163d0dfcca","slug":"police-ran-on-the-information-of-conversion-in-sadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद में धर्मांतरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पर नहीं निकला ऐसा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद में धर्मांतरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पर नहीं निकला ऐसा मामला
Sun, 25 Dec 2022 08:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:51 PM IST
सार
त्यागी कॉलोनी के सामने स्थित न्यू चर्च ऑफ गॉड में अनुयायियों की संख्या अधिक होने पर चर्च में धर्मांतरण की सूचना मिली और पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने जब पूछताछ की, तो धर्मांतरण जैसा काेई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड सादाबाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना सभा में पुलिस को धर्मांतरण की सूचना मिली। जिसपर पुलिस चर्च में पहुंची, पर वहां पूछताछ के बाद धर्मांतरण जैसा कुछ मामला नहीं निकला।
विज्ञापन
मामला त्यागी कॉलोनी के सामने स्थित न्यू चर्च ऑफ गॉड में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। पादरी एलेग्जेंडर एलेक्स कुरूविला प्रार्थना सभा कराते हैं, जिसमें कस्बे के अलावा देहात से भी लोग शामिल होते हैं। रविवार को प्रार्थना सभा के आयोजन के साथ क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा था, इसलिए चर्च में जमा होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा थी। इसके मद्देनजर हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चर्च में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल मौके पर पहुंच गई। धर्मांतरण के बारे में पुलिस ने प्रार्थना सभा में शामिल लोगों से बातचीत की। जिससे पता चला कि यह लोग नियमित प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आते हैं। नया कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। धर्मांतरण को लेकर दी गई सूचना गलत निकली। इसके बावजूद पुलिस ने पादरी को हिदायत दी कि जब कभी प्रार्थना सभा का आयोजन हो, तो उसकी पुलिस को सूचना दी जाए।
विज्ञापन