फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police ran on the information of conversion in Sadabad

Hathras News: सादाबाद में धर्मांतरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, पर नहीं निकला ऐसा मामला

Sun, 25 Dec 2022 08:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 08:51 PM IST
सार

त्यागी कॉलोनी के सामने स्थित न्यू चर्च ऑफ गॉड में अनुयायियों की संख्या अधिक होने पर चर्च में धर्मांतरण की सूचना मिली और पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने जब पूछताछ की, तो धर्मांतरण जैसा काेई मामला नहीं मिला।

विज्ञापन
Police ran on the information of conversion in Sadabad
न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड सादाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सादाबाद में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना सभा में पुलिस को धर्मांतरण की सूचना मिली। जिसपर पुलिस चर्च में पहुंची, पर वहां पूछताछ के बाद धर्मांतरण जैसा कुछ मामला नहीं निकला। 

विज्ञापन


मामला त्यागी कॉलोनी के सामने स्थित न्यू चर्च ऑफ गॉड में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। पादरी एलेग्जेंडर एलेक्स कुरूविला प्रार्थना सभा कराते हैं, जिसमें कस्बे के अलावा देहात से भी लोग शामिल होते हैं। रविवार को प्रार्थना सभा के आयोजन के साथ क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा था, इसलिए चर्च में जमा होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा थी। इसके मद्देनजर हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चर्च में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल मौके पर पहुंच गई। धर्मांतरण के बारे में पुलिस ने प्रार्थना सभा में शामिल लोगों से बातचीत की।  जिससे पता चला कि यह लोग नियमित प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आते हैं। नया कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। धर्मांतरण को लेकर दी गई सूचना गलत निकली। इसके बावजूद पुलिस ने पादरी को हिदायत दी कि जब कभी प्रार्थना सभा का आयोजन हो, तो उसकी पुलिस को सूचना दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed