{"_id":"63b99034db4c7e3c6f7507f5","slug":"police-raided-the-call-center-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कॉल सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, फर्जी चलाने की मिली थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कॉल सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, फर्जी चलाने की मिली थी शिकायत
Sat, 07 Jan 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:01 PM IST
सार
हाथरस के अलग-अलग इलाकों में कुछ कॉल सेंटर फर्जी तरीके से चल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सिद्धार्थ नगर स्थित कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां से कुछ लोग हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हाथरस के अलग-अलग इलाकों में कॉल सेंटरों का खेल चल रहा है। इनमें कुछ कॉल सेंटर तो फर्जी तरीके से भी संचालित हो रहे हैं। ऐसी ही एक सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने सिद्धार्थ नगर स्थित कॉल सेंटर पर छापा मारा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों एक कॉल सेंटर पर काम करने वाले को कॉल सेंटर संचालक ने उसके घर नहीं जाने दिया। इस कारण वह छत से कूद कर जाने का प्रयास करने लगा, जिससे वह घायल हो गया तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को शहर के सिद्धार्थ नगर स्थित एक कॉल सेंटर के फर्जी तरीके से संचालित किए जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारा। वहां से कई लोगों को हिरासत में लिया। कॉल सेंटर संचालन के संबंध में पुलिस ने दस्तावेज मांगे है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि एक कॉल सेंटर के फर्जी तरीके से संचालन की शिकायत मिली थी। छापा मारकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ चल रही है, ताकि सही बात सामने आ सके।
विज्ञापन