{"_id":"5cd5c7b0bdec2207476e2384","slug":"police-picked-up-the-monk-sitting-on-tenacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप पर बैठे साधु को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप पर बैठे साधु को पुलिस ने उठाया
Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
गांव धनौली में तप करने बैठा साधु युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। जमीन से चामुंडा देवी की प्रतिमा निकलने का दावा कर एक साधु मुरसान रोड स्थित गांव धनौली में एक खेत में तप पर बैठ गया। पिछले तीन दिनों से लगातार साधु 40 डिग्री के तापमान में न सिर्फ तप पर बैठा है, बल्कि वह खेत में काफी दूर तक दंडौती परिक्रमा भी लगा रहा है। उसके आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुटी रहती है। शुक्रवार को सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने साधु को तप से उठा दिया।
जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले गांव धनौली में एक साधु अपनी गाय के साथ आया और गांव के देवी मां के मंदिर के पास आकर लोगों से बोला कि मंदिर के नीचे जमीन में मातारानी की प्रतिमा है, जिसका बाहर निकलने का समय आ चुका है, इसलिए वह यहां तप करेगा। इसके बाद इस साधु ने यहां तप करना शुरू कर दिया है। इस साधु ने मंदिर की एक साइड से खुदाई भी शुरू कर दी है। साधु का दावा है कि प्रतिमा जमीन के अंदर ही है, और वह जरूर बाहर निकलेगी।
इधर, लोगों का कहना है कि करीब 25 साल पहले गांव में जिस स्थान पर मंदिर स्थापित है, वहां करीब पांच फुट की एक चामुंडा माता की प्रतिमा थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए थे, लेकिन यह साधु प्रतिमा को चोरी नहीं, बल्कि जमीन के अंदर चले जाने की बात कह रहा है। फिलहाल, गांव में यह साधु चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को कुछ लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दे दी, जिसके बाद साधु को पुलिस कर्मियों से तप से उठा दिया। यह साधु अपना नाम सोनू निवासी सिकरौडा, हरिद्वार उत्तराखंड बताता है।