फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police looking for the infamous Vinod Jat

कुख्यात विनोद जाट की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 05 Jul 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police looking for the infamous Vinod Jat
कुख्यात विनोद जाट की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

भाजपा नेता और उसके दो साथियों पर फायरिंग करने का मामलाअमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा नेता पर जानलेवा हमला के मामले में आरोपी कुख्यात विनोद जाट की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को ही मुकदमा कायम कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता गजेंद्र सिंह राना पुत्र कैलाश सिंह राना निवासी नगला नंदू का आरोप था कि अनुज चौधरी निवासी पदू ने एक लाख रुपये उधार लिए थे। उन्हीं रुपयों को गजेंद्र सिंह ने वापस मांगा। बुधवार की रात करीब सात बजे मथुरा रोड स्थित नेहा ग्लास हाउस पर गजेंद्र बैठा हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां पर अनुज चौधरी, विनोद जाट व संतोष जाट निवासीगण महामौनी आए और रुपये देना तो दूर, उल्टा एक लाख रुपये और मांगने लगे। आरोप है कि विनोद ने गजेंद्र सिंह के ऊपर पिस्टल से गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बचा। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता गजेंद्र सिंह के साथ तमाम लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि विनोद जाट, संतोष जाट और अनुज चौधरी के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed