{"_id":"5f1c7b0d8ebc3e637d41c0b1","slug":"police-investigating-child-murdrer-hathras-news-ali239586794","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जोगीपुरा (दरियापुर) की सात साल की बच्ची के हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट गई है। शुक्रवार की रात को गांव से बाहर बाजरा के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
रामकिशन उर्फ किशना पुत्र कल्याण सिंह निवासी जोगीपुरा की सात साल की बच्ची हिना शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे से घर से गायब थी। परिजन उसे देर रात तक तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। कहीं अता-पता नहीं चलने पर खेतों में जाकर उसकी तलाश शुरू की तो बाजरा के एक खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा एसपी विक्रांत वीर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया। इस मामले में गठित पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में जुट गई हैं।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव जोगीपुरा में खेत में मिले बच्ची के शव के मामले में छानबीन चल रही है। इसमें पुलिस फोर्स व फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीमें लगी हुई हैं। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे। शक के दायरे में आए कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है।
विज्ञापन
-विक्रांतवीर, पुलिस अधीक्षक हाथरस।