{"_id":"64da7d526ae3a8f41602f8c4","slug":"police-in-search-of-those-who-robbed-the-driver-cleaner-hathras-news-c-56-1-sknl1012-3455-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चालक-क्लीनर को लूटने वालों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चालक-क्लीनर को लूटने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 15 Aug 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
दूध का टैंकर लेकर जा रहे चालक-क्लीनर से मारपीट कर हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया है। बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी।
बता दें कि आगरा के थाना इरादत नगर के गांव खेरिया निवासी निर्मेष पुत्र रामवीर टैंकर चालक है। शनिवार को वह मध्य प्रदेश के मुरैना से एक 14 पहिया टैंकर में दूध लेकर क्लीनर रामजीत पुत्र बदन सिंह निवासी खंडेल चाचीपुरा थाना फतेहाबाद जिला आगरा के साथ मोदी नगर जा रहे था। तभी यमुना एक्सप्रेस वे स्थित कुबेरपुर के पास से टैंकर में चार लोग सवारी के रूप में सवार हो गए थे। सादाबाद निकलने के साथ ही टैंकर में सवार बदमाशों ने टैंकर चालक निर्मेष व परिचालक रामजीत के सिंह मारपीट व लूटपाट शुरू कर दी थी। दोनों बेहोश हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों से 11 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए थे।
टैंकर के आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित हतीसा पुल पर पहुंचने पर क्लीनर रामजीत को होश आ गया था। बाईपास पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को देखकर क्लीनर ने शोर-मचा दिया था। शोरगुल सुनकर पुलिस ने टैंकर का पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछे आता देख बदमाश चालक-क्लीनर व टैंकर को बाईपास पर छोड़कर फरार हो गए थे। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि लूटपाट के आरोपियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।